बैतुल खला से बाहर आने की दुआ | Baitul Khala Se Nikalne Ki Dua

जैसा कि दोस्तों हमने अपनी पिछली पोस्ट में बैतुल खला में अन्दर जाने की दुआ को हिंदी में तर्जुमा के साथ जाना था। तो आज की पोस्ट में हम बैतुल खला से बहर आने की दुआ (Baitul Khala Se Nikalne Ki Dua) को हिंदी में पढ़ेंगे

साथ ही साथ हम बैतुल खला से बाहर आने की दुआ को इंग्लिश और अरबी में इसके तर्जुमा के साथ पढ़ेंगे।


Table of Contents

  • बैतुल खला से बाहर आने की दुआ इन हिंदी
    • बैतुल खला से बाहर आने की दुआ का हिंदी तर्जुमा
  • Baitul Khala Se Nikalne Ki Dua in Arabic
    • बैतूल खला से निकलने की दुआ का उर्दू तर्जुमा
  • Baitul Khala Se Nikalne Ki Dua in English
  • बैतुल खला से जुड़ी बाकी की जरूरी बातें
  • बैतुल खला का मतलब | Baitul Khala Meaning in Hindi
  • आखिरी शब्द

बैतुल खला से बाहर आने की दुआ इन हिंदी

” अल्हम्दुलिल लाहिल लज़ी अज़्हबा अन्निल अज़ा व अफ़ानी। “

बैतुल खला से बाहर आने की दुआ का हिंदी तर्जुमा

अल्लाह का बहुत शुक्रिया है जिसने मुझसे तकलीफ़ देने वाली चीज दूर की और मुझे चैन-सुकून दिया।


Baitul Khala Se Nikalne Ki Dua In Arabic

اَلٌحَمٌدُ لِلّٰہِ الَّزِیٌ اَزٌھَبَ عَنّیِ الٌاَزٰی وَعَا فَانِیٌ۔

बैतूल खला से निकलने की दुआ का उर्दू तर्जुमा

سب ثعریفیں اللّٰه ہی کے لے ہیں جس نے مجھ سے آزاد یت دور کی اور مجھے عافیت دی۔


Baitul Khala Se Nikalne Ki Dua In English

Alhamdulillahil lazi azhaba annil azaa wa-aafani.

All praise for Allah for helping remove painful elements and make me feel comfortable.


बैतुल खला से जुड़ी बाकी की जरूरी बातें

पिछली पोस्ट में हमने बैतुल खला से जुड़ी 7 जरूरी बातों को पढ़ा था। इस पोस्ट में हम बाकी की जरूरी बातों को जानेंगे। जो कुछ इस तरह हैं,

  • जब भी बैतुल खला को जायें, सर ढक कर जाना चाहिए।
  • बैतुल खला में हमेशा जूता या चप्पल पहन कर जाना चाहिए।
  • कभी भी खड़े हो कर पेशाब नहीं करनी चाहिए।
  • बाहर निकलते वक़्त बैतुल खला से बाहर निकलने की दुआ (Baitul Khala Se Bahar Ane Ki Dua in Hindi) पढ़ना चाहिए।
  • बैतुल खला के बाद दोनों हाथों को अच्छे से धो लेना चाहिए।

बैतुल खला का मतलब | Baitul Khala Meaning In Hindi

बैतूल खला एक अरबी लफ्ज़ है। जिसको कुछ इस तरह उच्चारण करते हैं: – “बैत-उल-ख़ला/ Bait-ul-Khala/بَیتُ الخَلاء

बैतूल खला का हिंदी मतलब होता है: – “शौचालय, संडास, पाख़ाना”


आखिरी शब्द

तो आज हमने इस पोस्ट में बैतुल खला से बाहर निकलने की दुआ (Baitul Khala Se Nikalne Ki Dua) को पढ़ा और बैतुल खला से जुड़ी बाकी की बातों को भी जाना।

तो अबसे हमें चाहिए कि हम बैतुल खला जाने की दुआ पढ़कर जाएँ और जब बाहर निकलें के बाद बैतुल खला से बाहर निकलने की दुआ पढ़ें।

अगर कोई गलती हुई हो तो आप हमें कमेंट में जरूर बताएं।

इस पोस्ट को अपने साथियों के साथ भी शेयर करें।